यूपी बोर्ड परीक्षा का कंट्रोल रूम तैयार, कर्मचारी भी तैनात
Barabanki News - बाराबंकी में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने कंट्रोल रूम तैयार किया है। इसमें 110 परीक्षा केंद्रों पर 76,316 परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए 10 कम्प्यूटर और 2 बड़ी स्क्रीन स्थापित की गई हैं। 23 कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे निगरानी के लिए लगाई गई है।

बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक में कंट्रोल रूम तैयार हो गया है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में जिले में 110 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 76 हजार 316 परीक्षार्थी आवंटित हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए जिले में डीआईओएस कार्यालय के ऊपर के कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 110 केद्रों की निगरानी के लिए 10 कम्प्यूटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही दो बड़ी स्क्रीन के साथ कम्प्यूटर लगाए गए हैं।
दोनों बड़ी स्क्रीन के कम्प्यूटर पर जिले में बनाए गए 13 संवेदनशील केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगरानी के लिए 23 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राजकीय पुस्तकालय की अध्यक्ष डा. पूनम सिंह को इसका प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को जिविनि ओपी त्रिपाठी ने इस केंद्र का निरीक्षण किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


