नगर पंचायत में सभासदों के रिक्त पदों पर उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी
Barabanki News - उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नगर निकाय के सभासदों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों के निर्देश दिए। वार्ड संख्या पांच और सात के सभासदों की मौत के कारण ये पद रिक्त हुए थे। मतदान 5 मई को होगा।

अतुल वर्मा/बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के नगर निकाय में सभासदों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी होते ही अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। जिले में दो नगर निकायों में सभासदों की मौत होने पर पद रिक्त चल रहे थे। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि मंगलवार को निकाय क्षेत्रों के वार्डों में रिक्त पदों पर उप चुनाव की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह द्वारा जारी कर दी गई। जिले में नगर पंचायत सुबेहा के वार्ड संख्या पांच पूरे पलिहारन में सभासद चुने गए राम कैलाश की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
वहीं नगर पंचायत रामनगर के वार्ड संख्या सात धमेड़ी तीन के सभासद श्याम मोहन शुक्ला का बीते 22 मार्च को निधन हो गया था। जिससे यहां पद रिक्त हो गया था।राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा उपचुनाव कराने की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है। जिसमें 10 से 16 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से शाम 3:00 बजे तक नामांकन पत्रों की विक्री, 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 20 अप्रैल को नाम वापसी, 21 अप्रैल को चुनाव चिन्हों का आवांटन होगा। 5 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान और 7 मई को सुबह 8:00 बजे से मतणना होगी। मतगणना में विजेता सभासद को प्रमाण पत्र का वितरण आरओ द्वारा किया जाएगा। अधिसूचना जारी होते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक तैयारियां शुरू कराने के दिए निर्देश।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


