जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को मिले अर्जित अवकाश

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने डीएम को ज्ञापन देकर जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग की है। भीषण गर्मी में कार्य कर रहे शिक्षकों के स्वास्थ्य पर खतरा है। प्रशासन से कार्य अवधि में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और अर्जित अवकाश प्रदान करने की अपील की गई है।

जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को मिले अर्जित अवकाश

बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ 22 मई से हो चुका है, जो 20 जून तक संचालित रहेगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इस समय भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग द्वारा लगातार हाई अलर्ट जारी किया जा रहा है। ऐसे में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूर्ण संभावना है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने डीएम को ज्ञापन देकर प्रशासन से मांग की है कि जनगणना कार्य में लगे समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

तहसील एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए कि वे सीमा चिन्हांकन एवं नजरी नक्शा निर्माण कार्य में शिक्षकों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्य अवधि एवं व्यवस्थाओं में मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश में जनगणना कार्य कराए जाने के एवज में नियमानुसार अर्जित अवकाश प्रदान किए जाने की घोषणा शीघ्र की जाए, जैसा कि समय-समय पर विभागीय आदेशों में प्रावधानित है। जनगणना कार्य के अंतर्गत नजरी, नक्शा, निर्माण एवं सीमा चिन्हांकन जैसे कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं तकनीकी प्रकृति के हैं। इन कार्यों के सफल संचालन के लिए तहसील स्तर के राजस्व एवं संबंधित विभागीय कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग शिक्षकों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाना चाहिए। सहयोग के अभाव में शिक्षकों को सीमा चिन्हांकन एवं नजरी नक्शा तैयार करने में भारी कठिनाइयों एवं अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।