Barabanki News: निजी अस्पतालों में अप्रशिक्षित कर रहे इलाज, विभाग अनजान
Barabanki News: कस्बा जैदपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पंजीकरण के निजी अस्पतालों का संचालन हो रहा है। वहां विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित नहीं हैं और अप्रशिक्षित महिलाएं मरीजों का इलाज कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अगले अभियान में मानकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

Barabanki News: जैदपुर, संवाददाता। कस्बा जैदपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पंजीकरण के निजी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। हालत यह है कि कई निजी अस्पतालों में न तो विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित रूप से मौजूद रहते हैं और न ही आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन किया जाता है। इसके बावजूद यहां अप्रशिक्षित महिलाओं द्वारा मरीजों का इलाज और प्रसव कराए जा रहे हैं। कस्बा जैदपुर और आसपास के क्षेत्रों में विभाग के अनुसार क्षेत्र में पंजीकृत सिर्फ चार निजी अस्पताल हैं। अधिकांश अस्पतालों में गंभीर मरीज पहुंचने पर पहले डॉक्टर को फोन कर बुलाया जाता है। कई बार डॉक्टर के पहुंचने में देरी होने से मरीजों की हालत और बिगड़ जाती है। आरोप है कि कई अस्पतालों में प्रसव का कार्य प्रशिक्षित चिकित्सक के बजाय निजी महिला कर्मचारियों के भरोसे कराया जाता है। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की जान जोखिम में पड़ जाती है। कई निजी अस्पतालों में बिना पर्याप्त संसाधनों और आपातकालीन सुविधाओं के अस्पताल संचालित हो रहे हैं। हालत गंभीर होने पर मरीजों को आनन-फानन में जिला अस्पताल या शहर के निजी नर्सिंग होम रेफर कर दिया जाता है, लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे निजी अस्पताल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। कुछ माह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर छापेमारी की थी। जिसमें कई निजी अस्पतालों में कमिंंया मिलने पर नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही स्थिति बन जाती है.
स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया
डा. जगदीश कुमार, अधीक्षक सीएचसी जैदपुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही अभियान चलाया जाएगा, यदि किसी अस्पताल में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया गया तो नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। जांच में कमियां मिलने पर संबंधित अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


