Barabanki News: अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला
Barabanki News: मसौली के ग्राम टेरासानी के पास एक आम के बाग में रविवार की भोर एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव फंदे पर झूलता मिला। मृतक संतराम अविवाहित था और अपने भाई के साथ रहता था। परिजनों ने आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम किया है और मामले की जांच जारी है।

Barabanki News: मसौली। थाना क्षेत्र के ग्राम टेरासानी गांव के पास स्थित आम की बाग में रविवार की भोर एक अधेड़ का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। लोगों ने अधेड़ का शव फंदे से लटका देखा तो ठिठक गए। सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम टेरासानी गांव के बाहर रेहान की आम की बाग में रविवार की भोर गांव के ही संतराम (55) पुत्र परमेश्वर का शव गमछे के फंदे से आम के पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने अधेड़ का शव फंदे पर लटका देखा। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई।
मृतक अधेड़ अविवाहित था। वह अपने भाई गंगाराम के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक संतराम शनिवार की शाम खाना खाने के बाद हाते में सोने चले गए थे। रविवार की भोर हाते से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित रेहान की आम की बाग में उनका शव लटकता मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके और न ही कोई आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


