Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsUnity and Strength Tej Bahadur Singh Emphasizes Bar Association Solidarity
एक रहें, संगठित रहें यही अधिवक्ताओं की ताकत: तेज बहादुर सिंह

एक रहें, संगठित रहें यही अधिवक्ताओं की ताकत: तेज बहादुर सिंह

संक्षेप:

Barabanki News - रामसनेहीघाट में नए वर्ष के सम्मान समारोह में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने अधिवक्ताओं से एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि संगठित बार ही अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा कर सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया और गिरजा शंकर गुप्ता को आजीवन सदस्यता प्रदान की गई।

Jan 01, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

रामसनेहीघाट। एक रहें, संगठित रहें, यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यह बात तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने गुरुवार को अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित नए वर्ष के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अधिवक्ताओं से आपसी एकता बनाए रखते हुए संगठन को और मजबूत करने की अपील की। वर्ष के प्रथम दिन तहसील बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने कहा कि एक सशक्त और संगठित बार ही अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और हितों की प्रभावी लड़ाई लड़ सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों का एकजुट रहना आवश्यक है। इस मौके पर अध्यक्ष ने वर्ष 1960 में तहसील बार एसोसिएशन की आधार शिला रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता गिरजा शंकर गुप्ता को आजीवन सदस्यता प्रदान करने की घोषणा की। वरिष्ठ अधिवक्ता रामनरेश शुक्ला ने अपने संबोधन में संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज को अनेक होते हुए भी एक रहना चाहिए। महामंत्री अजय कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुभवों से सीख लेने की अपील करते हुए कहा कि हर बुजुर्ग के अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक होते हैं। कार्यक्रम को वरिष्ठ अधिवक्ता ओम शंकर अवस्थी और अधिवक्ता नोमानी ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन रामकुमार सिंह ने किया।