Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsUGC Act Support Rally in Fatehpur Advocates for Quality Higher Education and Social Justice
यूजीसी के समर्थन में निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

यूजीसी के समर्थन में निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन

संक्षेप:

Barabanki News - फतेहपुर में सोमवार सुबह विभिन्न वर्गों के लोगों ने यूजीसी एक्ट के समर्थन में जुलूस निकाला। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें यूजीसी की भूमिका और जातिगत भेदभाव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्लेकार्ड के साथ नारेबाजी की और नए नियमों के जल्द लागू होने की अपील की।

Feb 09, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

फतेहपुर। यूजीसी एक्ट के समर्थन में सोमवार सुबह विभिन्न वर्ग से जुड़े लोगों ने ब्लाक परिसर से तहसील तक जुलूस निकाला। तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रपति को नाम संबोधित इस ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, समानता व मानकों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यूजीसी जैसी संवैधानिक संस्था को कमजोर न किया जाए। ज्ञापन में बताया गया कि आज भी कालेजों में जातिगत भेदभाव के मामले सामने आ रहे हैं। जो संविधान के मूल्यों व सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। मांग की गई कि यूजीसी एक्ट के नए नियमों को जल्द लागू किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भेदभाव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हो। जुलूस में यूजीसी एक्ट के समर्थन में लोग स्लोगन लिखे प्लेकार्ड लेकर चल रहे थे। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने नारेबाजी के बीच तहसील परिसर पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम कार्तिकेय सिंह को सौंपा। विजय बहादुर वर्मा, अनूप पटेल, आदर्श पटेल, पूनम वर्मा, कमला कांत, अधिवक्ता अनिरुद्ध, अनमोल वर्मा, हरीश वर्मा, हरिशंकर पटेल, राजाराम वर्मा, भूपेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।