दोस्त से मिलकर लौट रहे युवक समेत सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
Barabanki News - बाराबंकी में सफदरगंज और हैदरगढ़ थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। मृतक लखनऊ और कानपुर के निवासी थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

बाराबंकी। सफदरगंज और हैदरगढ़ थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं। तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। मृतक लखनऊ व कानपुर के निवासी थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है।
सफदरगंज थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाएं:
साकिब इदरीसी (19) पुत्र इकबाल निवासी रहीम नगर बड़ा खुदान महिबुल्लापुर थाना मड़ियाव लखनऊ अपने साथी इस्लाम अली (35) पुत्र अजमत अली निवासी ग्राम मद्दा, थाना साऊंघाट, जनपद बस्ती के साथ बाइक से सोमवार की सुबह करीब सात बजे लखनऊ लौट रहे थे। सफदरगंज थाना क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार पिकअप चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित बाइक सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। इसी दौरान सामने से आ रहा ट्रक साकिब पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल इस्लाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस्लाम ठेकेदारी करता है। बताया गया कि साकिब अपने मित्र इस्लाम अली के गांव मद्दा घूमने गया था। वहां से दोनों बाइक से वापस लखनऊ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
कानपुर में हुआ हादसा:
उधर कानपुर के थाना नयापुल के मोहल्ला बाबू पुरवा निवासी गुलजार अहमद इदरीसी (55) रविवार सवेरे ट्रेन से बाराबंकी के देवा कस्बा जाने के लिए घर से निकले थे। वह पहले रसौली कस्बा स्थित मजार गए थे। रसौली धर्मकांटा के पास हाइवे पर डम्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुलजार कपड़े बेचने कि फेरी करता था। वह एक पुत्र एक पुत्री का पिता था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा:
हैदरगढ़ संवाद के अनुसार उज्जैन से आजमगढ़ जा रही एक निजी बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 46 पर टायर पंचर होने के कारण रुक गई। बस का खलासी टायर बदल रहा था। इसी दौरान बस से उतरकर आजमगढ़ जिले के थाना सदर कटरा क्षेत्र निवासी सोनेक साहू (43) व राजस्थान के धौलपुर जनपद के खुडेला निवासी अवदीश शर्मा खलासी के पास खड़े थे। तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे एक अज्ञात ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


