बेकाबू ट्रक की टक्कर से टूटे खंभे व तार, पांच हजार की आबादी की बिजली आपूर्ति ठप
दरियाबाद के जेठौति राजपूतान गांव में एक बेकाबू ट्रक ने 11 हजार हाईटेंशन लाइन के पांच खंभों को टक्कर मारी। घटना के समय बिजली नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक को ग्रामीणों ने रोक लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। नुकसान लगभग चार लाख रुपये का हुआ है।

दरियाबाद (बाराबंकी)। क्षेत्र के जेठौति राजपूतान गांव में सोमवार को एक बेकाबू ट्रक 11 हजार हाईटेंशन लाइन के पांच खंभों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। ट्रक की टक्कर से बिजली के पांचों खंभे टूट गए। हालांकि घटना के वक्त बिजली नहीं थी जिससे एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। घटना की जानकारी होते ही बिजली विभाग के एसडीओ भी मौके पर पहंुच गए। उन्होंने बताया कि लगभग चार लाख का नुकसान हुआ है। एसडीओ ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उधर तार व खंभे टूटने की वजह से लगभग पांच हजार की आबादी की आपूर्ति ठप हो गई है।
दरियाबाद के जेठौति राजपूतान गांव में गिट्टी लेकर एक ट्रक गया था। सोमवार को पूर्वांह्न 11 बजे ट्रक चालक ट्रक लेकर वापस लौट रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रक 11 हजार हाईटेंशन लाइन के खंभों से टकरा गया। जिससे पांच खंभे टूट गए। अकस्मात तार व खंभों के सड़क व घरों के आसपास गिरने से वहां भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि तार टूटते ही लाइन ट्रिप कर गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने रोक लिया। पुलिस व बिजली विभाग के एसडीओ सर्वेश भी मौके पर पहुंच गए। टूटे तार व खंभे हटवाकर रास्ता खुलवाया। मौके पर पहंुची पुलिस ने ट्रक चालक शिवराज को हिरासत में लेते हुए थाने ले गई है। एसडीओ ने बताया कि चार लाख का नुकसान हुआ है। थाने में तहरीर मुकदमा दर्ज कराने को दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


