परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनी बाबा साहब की पुण्यतिथि
Barabanki News - बाराबंकी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सपा कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पंचायत क्षेत्र में भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। विभिन्न स्थानों पर बाबा साहब के जीवन पर चर्चा की गई।
बाराबंकी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि जिले भर में परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा व चित्र पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शहर के छाया चौराहा स्थित सपा कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, सुरेंद्र सिंह वर्मा, इरशाद अहमद कमर, अजय वर्मा बबलू, प्रीतम सिंह वर्मा, वीरेंद्र प्रधान व संजय रिजवान आदि मौजूद रहे।
रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार: डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव, ईओ संतोष कुमार चौधरी, मनीष श्रीवास्तव सहित सभासदों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में बार अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, महामंत्री रामराज यादव, आरपी गौतम ने श्रद्धांजलि दी। हैदरगढ़ संवाद के अनुसार: ग्राम्यांचल इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष शरद अवस्थी व प्रधानाचार्य प्रेम कुमार गुप्ता ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




