Barabanki News: पेड़ हमारे जीवन का आधार: एसडीएम

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: बाराबंकी में आयोजित 'पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें शुद्ध वायु मिलती है और इनकी देखभाल करना जरूरी है। अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी से वृक्ष लगाने की अपील की।

पेड़ हमारे जीवन का आधार: एसडीएम
पेड़ हमारे जीवन का आधार: एसडीएम

Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। हमें पेड़ों के द्वारा ही शुद्ध वायु मिलती है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पेडों को लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। सुखद जीवन के लिए वृक्षारोपण करना बहुत जरूरी है उक्त बातें शहर के एआरटीओ कार्यालय के समीप स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र. द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल ने कही। उन्होंने मंदिर परिसर में पौधा रोपित करने के बाद कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में कितने उपयोगी हैं यह सच किसी से छिपा नहीं है। एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने अंत में सभी से एक-एक वृक्ष लगाने की अपील की।

प्रतिभागियों के विचार

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हमें पौधारोपण के उपरांत पौधे की नियमित देखभाल करनी चाहिये। प्रदेश महामंत्री जन व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल रोहिताश्व दीक्षित व जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि वृक्ष लगाकर उनकी पुत्र की भांति देखभाल करना बहुत जरूरी है।

संकल्प और अपील

अस्सिटेंट कमिश्नर जीएसटी शिव शंकर शुक्ला ने अपील किया कि सभी एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुमित कुमार, वरिष्ठ निरीक्षक बांट माप श्री कृष्ण मिश्रा ने कहा कि बरसात में हर व्यक्ति को कम से कम एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज पांडे, पल्लवी तिवारी, अर्शी फारूकी, अंकिता यादव, भगौती प्रसाद, अरूण कुमार, गौरी शंकर गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

सामान्य शीर्षक

इस कार्यक्रम का आयोजन कहाँ किया गया था?
इस कार्यक्रम का आयोजन शहर के एआरटीओ कार्यालय के समीप स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर में किया गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।