किसान पथ की पटरियों पर किया पौधरोपण
Barabanki News - निन्दूरा में वन विभाग ने किसान पथ पर 1000 ट्री गार्ड में वृक्षारोपण किया। गर्मी और प्रदूषण को देखते हुए छायादार पौधों जैसे कचनार और महोगनी का रोपण किया गया। भविष्य में 3000 और ट्री गार्ड में वृक्षारोपण की योजना है। स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान भी इस परियोजना का हिस्सा है।

निन्दूरा, संवाददाता। वन विभाग के देवा रेंज की तरफ से किसान पथ पर की पटरियों पर ट्री गार्ड में वृक्षारोपण किया गया। बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन के निर्देश पर यह वृक्षारोपण किया गया। वर्तमान में लगभग एक हजार ट्री गार्ड में छायादार एवं शोभाकार कचनार, महोगनी, चकरेसिया तथा छितवन प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया है। भविष्य में तीन हजार ट्री गार्ड में वृक्षारोपण और किए जाने की योजना प्रस्तावित है।बताते चलें कि वर्तमान में किसान पथ पर एक भी छायादार वृक्ष न होने से राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कहीं-कहीं वृक्ष लगे हैं लेकिन वह खजूर प्रजाति के हैं, जिससे किसी भी प्रकार की छाया प्राप्त नहीं होती है। देवा रेंज द्वारा इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय ग्रामीण एवं राहगीरों के अनुरोध पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पौधों की निरंतर सिंचाई भी सुनिश्चित की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी देवा मयंक सिंह के नेतृत्व में स्थानीय वन दरोगा मनोज कुमार एवं बीट प्रभारी राजेश मिश्रा द्वारा पौधों की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


