तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग, अंधेरे में डूबे रहे सौ घर
Barabanki News - बाराबंकी के बदोसराय कस्बा में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में सोमवार की देर रात धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी), संवाददाता। जिले के बदोसराय कस्बा में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में सोमवार की देर रात धमाके के साथ आग लग गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान रातभर करीब एक सौ घरों में अंधेरा रहा। बदोसराय कस्बा में लगे ट्रांसफार्मर में सोमवार की देर रात पहले स्पार्किंग हुई। इसके बाद तार में आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दी। जब तक कुछ कार्रवाई बिजली विभाग कर पाता इससे पहले ही तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
अंदर भरा तेल छिटक कर फैल गया। जिससे आग की लपटें उठने लगीं। इस घटना से हड़कंप मच गया।विद्युत विभाग में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। इसकी बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग कर काबू पाया। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने मरम्मत कार्य व ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू किया। जिससे रातभर करीब सौ घरों में बिजली आपूर्ति ठप रही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अवर अभियंता राज मौर्या ने बताया है कि आज ट्रांसफार्मर बदल कर लाइन चालू करवा दी जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


