किशोरी का शव फंदे से लटका मिला
Barabanki News - रामसनेहीघाट के जोगापुरवा मजरे जयचंदपुर गांव में एक किशोरी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार गेहूं काटने गए थे। जब वे लौटे, तो घर का दरवाजा बंद मिला। एक रिश्तेदार ने दरवाजा खोला और किशोरी को लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामसनेहीघाट। कोतवाली क्षेत्र के जोगापुरवा मजरे जयचंदपुर गांव में एक किशोरी ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जोगापुरवा मजरे जयचंदपुर गांव निवासी रामसमुझ के परिवार के सभी सदस्य बुधवार दोपहर गेहूं काटने के लिए खेत गए थे, जबकि उनकी तीसरे नंबर की पुत्री काजल घर पर ही रुक गई थी। शाम को जब परिजन वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो एक लड़की पीछे के रास्ते से घर के अंदर पहुंची, जहां काजल को फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए।
इसके बाद परिजन छत के रास्ते अंदर पहुंचे और दरवाजा खोलकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्र, नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी व इंस्पेक्टर रामकृपाल चौहान ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


