Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsTragic Suicide of 17-Year-Old Girl in Ramnagar Shocks Community
किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी

संक्षेप:

Barabanki News - रामनगर के बुढ़वल गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन परिजनों का कहना है कि किसी बात पर उसे डांटा गया था।

Jan 02, 2026 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

रामनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढ़वल में शुक्रवार दोपहर एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजे की सिटकनी तोड़ कर किशोरी को फंदे से नीचे उतारा। उसे सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। बुढ़वल गांव निवासी उस्मान की 17 वर्षीय पुत्री सीमा शुक्रवार को अपने कमरे में थी। काफी देर तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन सीमा ने कोई उत्तर नहीं दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर परिजनों ने दरवाजे की सिटकनी तोड़ कर कमरे में पहुंचे तो हतप्रभ रह गए। सीमा कमरे में पंखे के हुक से रस्सी से लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन सीमा को फंदे से नीचे उतारा और उसे सीएचसी रामनगर ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में तो तथ्य मिले हैं उससे लग रहा है कि किसी बात पर परिजनों ने उसे डांटा था। जिससे क्षुब्ध होकर सीमा ने फंदा लगाकर जान दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।