फंदे से लटक कर युवक ने की आत्महत्या
सतरिख (बाराबंकी) में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मेंद्र (40) ने पंखे से लटककर जान दी। उसका छोटा भाई जब उसे खाना खाने बुलाने गया, तो शव लटका हुआ पाया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक ने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही घर के बाहर भीड़ जुट गई। सतरिख थाने के जाटा बरौली गांव निवासी धर्मेंद्र (40) पुत्र राधेलाल ने अपने घर में पंखे के कुंडे से लटक कर जान दे दी। देर रात करीब 10 बजे मृतक का छोटा भाई विजय उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया। तभी उसने धर्मेंद्र का शव पंखे से लटका हुआ देखा तो वह हतप्रभ रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र परिवार से अलग रहता था।
उसकी पत्नी करीब दो माह पहले अपने मायके कोठी थाना अंतर्गत रामदीन पुरवा गांव चली गई थी। जिसके बाद वह घर में अकेला रह रहा था। वहीं उसका छोटा भाई विजय अपनी मां के साथ गांव में ही अलग मकान में रहता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


