बाराबंकी-सर्पदंश से किशोर की मौत

बाराबंकी-सर्पदंश से किशोर की मौत

संक्षेप:

Barabanki News - बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बगिया मजरे सालेह नगर में एक किशोर की सर्पदंश से मौत हो गई। राम तीरथ का 14 वर्षीय पुत्र अनूप चौहान रात में सोते समय सांप के डंसने का शिकार बना। परिजन उसे सीएचसी देवा ले...

Aug 14, 2025 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

बाराबंकी। देवा थाना के बगिया मजरे सालेह नगर में बुधवार की रात सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। देवा थाना के बगिया मजरे सालेह नगर निवासी राम तीरथ का 14 वर्षीय पुत्र अनूप चौहान बुधवार की रात करीब एक बजे सो रहा था। इसी दौरान उसे सांप से डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी देवा ले गए यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।