Barabanki News: सड़क हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की मौत
Barabanki News: बाराबंकी में नगर कोतवाली के सामने बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार भाजपा नेता की मौत हो गई।
Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। नगर कोतवाली के सामने बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार भाजपा नेता की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। लखपेड़ाबाग मोहल्ला निवासी आलोक सिंह त्यागी (25), पुत्र स्वर्गीय सुखबीर सिंह, बुधवार रात बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नगर कोतवाली के सामने एक डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस
ने दुर्घटना के बाद डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आलोक सिंह त्यागी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष रह चुके थे। उनके असामयिक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


