Barabanki News: ट्रैक्टर की टक्कर साइकिल सवार बालक की मौत

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: सतरिख में 10 वर्षीय साइकिल सवार छात्र शौर्य वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाजार में सामान खरीदने जा रहा था, तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल शौर्य को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ट्रामा सेंटर रेफर करते समय उसकी मृत्यु हो गई। परिवार में शोक व्याप्त है।

Barabanki News: ट्रैक्टर की टक्कर साइकिल सवार बालक की मौत

Barabanki News: सतरिख। थाना क्षेत्र के भिखारीपुरवा मजरे कमरपुर में गुरुवार की शाम को सड़क हादसे में 10 वर्षीय साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भिखारीपुरवा गांव निवासी अमित कुमार का पुत्र शौर्य (10) स्थानीय एक विद्यालय में पढ़ता था। विद्यालय में कार्य में लिए वह सामान खरीदने साइकिल से बाजार जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

परिजन घायल शौर्य को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही शौर्य की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिवार का इकलौता चिराग था 10 वर्षीय मासूम शौर्य वर्मा। जिस बेटे को माता-पिता ने लाड़ प्यार से पालकर बड़े सपने संजोए थे। उसकी दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। पिता अमित, मां किरन और बड़ी बहन जीवा का रो रोकर हाल बेहाल था। बेटे को खोने के गम में माता-पिता बार बार बिलख पड़ते तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जातीं। जिस आंगन में शौर्य की किलकारियां गूंजती थीं। वहां मातम पसरा था। परिवार के भविष्य की उम्मीद बना मासूम अचानक सभी को छोड़कर चला गया। बेटे के बिछड़ने का दर्द पिता अमित और मां किरन के चेहरे पर साफ झलक रहा था। वहीं भाई को खोने के गम में बड़ी बहन जीवा का भी रो रोकर हाल बेहाल था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबाराबंकीBarabanki News: ट्रैक्टर की टक्कर साइकिल सवार बालक की मौत