विद्युत पोल के स्टे में करंट से चचेरे भाईयों की मौत

Mar 01, 2026 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - बाराबंकी के रतौली गांव में रविवार को खेत में पानी लगाते समय एक किसान विद्युत पोल के स्टे वायर में करंट लगने से झुलस गया। उसे बचाने के प्रयास में उसका चचेरा भाई भी चिपक गया। ग्रामीणों ने दोनों को तार से अलग किया, लेकिन दोनों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम है।

 विद्युत पोल के स्टे में करंट से चचेरे भाईयों की मौत

असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के रतौली गांव में रविवार की सुबह खेत में पानी लगाने के दौरान एक अधेड़ किसान खेत में लगे विद्युत पोल के स्टे वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। जिसे बचाने में उसका चचेरा भाई भी स्टे वायर में चिपक गया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे से दोनों भाईयों को स्टे वायर से अलग किया। परिजनों व ग्रामीणों ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सुबह छह बजे हुई घटना: रतौली गांव निवासी रामकुमार पाल (45) पुत्र राम लखन व इनके चचेरे भाई साहेब प्रसाद पाल (48) पुत्र श्रीराम पाल खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।

दोनों भाई रविवार की भोर खेत में पानी लगाने गए थे। खेत के पास ही विद्युत पोल लगा है। इससे स्टे लगा है। सुबह करीब छह बजे रामकुमार स्टे वायर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर उससे चिपक गए। उसे छटपटाते हुए देख कर आनन-फानन साहेब प्रसाद पाल वहां पहुंचे। उन्होंने रामकुमार को स्टे से छुड़ाने के चक्कर में उसे पकड़ लिया जिससे वह भी चिपक गए। ग्रामीणों ने दोनों भाईयों को तार से अलग किया: दोनों भाईयों को पोल के स्टे से चिपका देख कर आसपास खेतों में मौजूद किसान लाठी डंडा लेकर पहुंचे। लाठी के सहारे दोनों भाईयों को पोल से अलग किया। इसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उधर ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर फोन कर घटना की सूचना देकर लाइट काटने के लिए कहा। अस्पताल में डाक्टर ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव में मातम जैसा माहौल: एक ही परिवार में दो लोगों की मौत होने से परिवार में कोहराम तो मचा ही है। गांव में भी मातम जैसा माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को जब दोनों शव फिर से गांव पहुंचे तो घरों में कोहराम मचा गया। परिवारीजन रो-रो कर बेहाल थे। ग्रामीण व रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाने में लगे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि गई बार खम्भों के स्टे वायर में करंट उतरने की सूचना पूर्व में दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक खेत में लगे बिजली के पोल के स्टे वायर में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आकर दो लोग झुलस गए थे, अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।