Barabanki News: पानी के टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: दरियाबाद के रानेपुर गांव में डेढ़ वर्षीय दिव्यांशी की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य एक महिला को अस्पताल ले जाने में व्यस्त थे। खेलते-खेलते बच्ची टब में गिर गई। परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Barabanki News: पानी के टब में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत

Barabanki News: दरियाबाद। क्षेत्र के जेठौती कुर्मियान मजरे रानेपुर गांव में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रानेपुर निवासी सुभाष चंद्र की डेढ़ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी गुरुवार को घर के आंगन में खेल रही थी। उसी दौरान परिवार के लोग घर की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच खेलते-खेलते दिव्यांशी पानी से भरे टब के पास पहुंच गई और उसमें मुंह के बल गिर गई।कुछ देर बाद जब परिजनों को बच्ची का ध्यान आया तो उसकी तलाश शुरू की गई।

खोजबीन के दौरान दिव्यांशी पानी के टब में मुंह के बल डूबी मिली। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।