डायरिया से पीड़ित मरीज की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी के ज्योरी गांव में राम सहारे तीन दिन से डायरिया से पीड़ित थे। इलाज में लापरवाही के आरोप के बाद उनकी मौत हो गई, जिससे परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले को शांत किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

डायरिया से पीड़ित मरीज की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

बाराबंकी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के मसौली थाना के ज्योरी गांव निवासी राम सहारे तीन दिन से डायरिया से पीड़ित चल रहे थे। उल्टी दस्त बंद न होने पर पहले उनका इलाज झोलाछाप से परिवार करता रहा। शनिवार की देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन मरीज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रविवार की भोर मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस में परिवार को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों ने बताया कि राम सहारे को दोपहर में उल्टी पलटी हुई थी।

स्थानीय डॉक्टर से दवा लेकर घर गए। आराम न मिला तो उन्हें शाम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज हो रहा था। अचानक से रामसहारे की तबियत बिगड़ने लगी। डॉक्टर कुछ समझ पाते कि राम सहारे का शरीर ठंडा पड़ गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने कुछ इंजेक्शन लगाए, जांच में शुगर कम निकली। कुछ ही देर में राम सहारे की मौत हो गई। यह देख कर परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि सही इलाज नहीं मिला, इसलिए मौत हो गई। पता नहीं कौन सुई लगाए कि जान ही निकल गई। नाराज परिजनों ने 112 डॉयल कर पुलिस बुलाई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। परिजनों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।