खंभे से टकराई बाइक, व्यापारी के बेटे की मौत

Feb 28, 2026 02:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - बाराबंकी में एक प्रमुख व्यवसायी के 25 वर्षीय पुत्र अक्षत जैन की बाइक शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से नगर में शोक की लहर है।

खंभे से टकराई बाइक, व्यापारी के बेटे की मौत

बाराबंकी, संवाददाता। नगर के एक प्रमुख व्यवसायी के 25 वर्षीय पुत्र की शुक्रवार देर रात बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घायल युवक के तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी फैली, पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर निवासी अक्षत जैन (25) शुक्रवार को किसी कार्य से महमूदाबाद गए हुए थे। देर रात वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे।

रास्ते में मातबरनगर क्रासिंग के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से भिड़ गई। जिसके चलते वह घायल हो गए। युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद गेटमैन ने सड़क हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और परिचितों की भीड़ जमा हो गई। नगर के व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि अक्षत मिलनसार स्वभाव के थे और पारिवारिक व्यवसाय में हाथ बंटाते थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला तेज रफ्तार या वाहन के असंतुलित होने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।