पेड़ से गिर कर युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के ओझियापुर गांव में एक युवक, विशुन कुमार, जामुन के पेड़ पर लकड़ी तोड़ते समय गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पेड़ से गिर कर युवक की मौत

निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की दोपहर लकड़ी तोड़ने के लिए जामुन के पेड़ पर चढ़े युवक का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के कोठी पुरवा मजरे ओझियापुर गांव निवासी विशुन कुमार (36) पुत्र स्व. बाबूराम मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार दोपहर वह गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर चढ़ कर लकड़ी तोड़ रहा था।

इसी दौरान पैर फिसलने से वह विशुन का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन स्थनीय अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहे युवक की गिर कर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।