Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsTragic Accident Claims Life of Shatrohan in Subeha Police Investigate Hit-and-Run
घायल की उपचार के दौरान हुई मौत

घायल की उपचार के दौरान हुई मौत

संक्षेप: Barabanki News - सुबेहा के तेजी का पुरवा गांव के निवासी शत्रोहन को 20 जून को हैदरगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद शत्रोहन को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन शनिवार शाम...

Sun, 6 July 2025 06:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

सुबेहा । सुबेहा थाना क्षेत्र के तेजी का पुरवा गांव निवासी शत्रोहन पुत्र रामफेर 20 जून को सुबेहा बाजार गए थे। वापस लौटते समय हैदरगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार शत्रोहन को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह मौके पर गिर पड़े। अचेत अवस्था में घायल को सीएचसी हैदरगढ़ से जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। शनिवार शाम शत्रोहन की मौत हो गई। पुलिस ने परिवारीजन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुबेहा थानाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का पता लगाया जा रहा है।