तेज रफ्तार बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़कर कल्याणी नदी में गिरी, एक युवक की मौत, एक घायल

Mar 16, 2026 02:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - भिटरिया–टिकैतनगर मार्ग पर तासीपुर गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बह रही कल्याणी नदी में

तेज रफ्तार बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़कर कल्याणी नदी में गिरी, एक युवक की मौत, एक घायल

रामसनेहीघाट ,(बाराबंकी)संवाददाता। भिटरिया-टिकैतनगर मार्ग पर तासीपुर गांव के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बह रही कल्याणी नदी में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार असन्दरा थाना क्षेत्र के अमिहया गांव निवासी धन कुमार (30) रविवार शाम अपने मित्र रवि के साथ बोलेरो से दरियाबाद गए थे। बताया जा रहा है कि वे अपने एक अन्य साथी को दरियाबाद छोड़ने गए थे।

साथी को छोड़ने के बाद देर रात दोनों बोलेरो से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी गाड़ी भिटरिया–टिकैतनगर मार्ग पर तासीपुर गांव के पास पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे कल्याणी नदी में पलट गई।हादसे के समय नदी में गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को नदी से बाहर निकाला गया।दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद धन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रवि का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।युवक की मौत की सूचना मिलते ही अमिहया गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और मृतक के घर पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।