Barabanki News: तिरंगा यात्रा में जय श्रीराम का नारा लगाने पर भड़के कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी, मारपीट
Barabanki News: रामनगर में तिरंगा यात्रा के दौरान 'जय श्रीराम' का नारा लगाने पर कॉलेज के शिक्षक और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप किया, और वरिष्ठ नेताओं ने सुलह की। सेमिनार संक्रांति के बाद स्थिति अब शांत है, हालांकि माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

Barabanki News: रामनगर। तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान शुक्रवार को जय श्रीराम का नारा लगाने पर पीजी कॉलेज रामनगर के एक शिक्षक व कुछ कर्मचारी भड़क गए। नारेबाजी के सवाल को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता और शिक्षक कर्मचारी आमने सामने आ गए और देखते- देखते दोनों पक्षोंं में मारपीट होने लगी। प्राचार्य कार्यालय के सामने हुई मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि यह मामला तूल पकड़ता कि इससे पहले मौके पर पुलिस पहंुच गई और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। घटना की जानकारी होते ही पूर्व चेयरमैन और एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री आदि वरिष्ठजन मौके पर पहंुच गए और मामले में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया। हालांकि इस मामले को लेकर अभी भी माहौल तल्ख बना हुआ है。
कार्यक्रम का विवरण
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ता विभु सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। तिरंगा यात्रा के दौरान किसी छात्र ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया। आरोप है कि कॉलेज के एक शिक्षक ने जय श्रीराम का नारा रैली में लगाने से मना किया। इसके बाद जब रैली पीजी कॉलेज परिसर में पंहुची तो इसी बात को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और कॉलेज स्टाफ के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला सुलझने के बजाय और उलझ गया। आखिरकार कॉलेज कर्मचारी व एबीवीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व चेयरमैन और एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री तथा वार्ड सभासद भी पंहुच गए। इसके बाद दोनों पक्षों का बैठाकर वार्ता कराई। जिस पर दोनों पक्षों के बीच लिखित सुलह समझौता हो गया। इस संबंध में एसडीएम आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि पीजी कॉलेज कर्मचारियों और कुछ बाहरी अराजकतत्वों के बीच कहासुनी हुई थी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई है। प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का बैनर लगाने तथा जय श्री राम के नारे को लेकर गलतफहमी की वजह से कुछ बातचीत हो गई थी। कुछ बाहरी अराजकतत्व आ गए थे। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है। अब कोई बात नहीं है।


