तीन युवतियां लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज
Barabanki News - बाराबंकी में तीन युवतियां लापता हो गईं हैं, जिनके परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली में एक महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप इमरान पर लगाया है। सतरिख क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बताया कि अभिषेक ने उसकी 18 वर्षीय बेटी को भगा लिया। टिकैतनगर में एक युवती विवाह से पहले जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई।

बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवतियां लापता हो गईं। परिजनों ने बहला फुसला कर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर युवतियों व आरोपियों की तलाश में लगी है। परिचित ने किया अपहरण: नगर कोतवाली शहर की रहने वाली एक महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप पीरबटावन मोहल्ला निवासी इमरान पर लगाया है। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन इमरान उसके घर के पास आया था। वह उसकी पुत्री से बातचीत कर रहा था। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।युवती की तलाश में लगी पुलिस: सतरिख थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भारागंज गांव निवासी अभिषेक उनकी 18 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है।
अभिषेक पहले से उनकी पुत्री से बातचीत करता था। केस दर्ज कर पुलिस युवती व आरोपी की तलाश कर रही है।शादी के पहले जेवर नगदी लेकर युवती फरार: टिकैतनगर थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री की अप्रैल में ही विवाह है। उन्होंने बताया कि गांव का ही अंकित कुमार उनकी पुत्री को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। युवती अपने साथ जेवर व पांच लाख रुपये नगदी भी ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


