तीन शातिर अंतर जनपदीय डीजल चोर गिरफ्तार
Barabanki News - बाराबंकी में लोनीकटरा पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर जनपदीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 1495 लीटर चोरी का डीजल, एक कार और एक तमंचा बरामद हुआ। ये आरोपी रात में ट्रकों और गाड़ियों से डीजल चुराते थे।

बाराबंकी। सड़क किनारे खडे़ वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतर जनपदीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को लोनीकटरा पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 15 सौ लीटर चोरी का डीजल भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से कार व तमंचा भी बरामद हुआ है। इसका खुलासा गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने किया। गुरुवार को हुई गिरफ्तारी: लोनीकटरा थाना पुलिस ने गुरुवार को मो. शोहराब निवासी ग्राम पिण्डौरा करनई थाना मुसाफिर खाना अमेठी, सतीश कुमार निवासी परीवा थाना लोनीकटरा व हरिओम निवासी ग्राम देवापुर थाना लोनीकटरा को हुसैनाबाद नेशनल हाइवे- वे 56 अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया।
थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें इस आरोपियों की तलाश पुलिस को थी। चोरी का डीजल बरामद: पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 31 गैलन व दो ड्रम में चोरी का 1495 लीटर डीजल, चोरी की घटना में प्रयोग की जा रही इनोवा कार, चोरी में प्रयोग किये जाने वाले उपकरण व एक तमंचा बरामद किया है। सड़क किनारे खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना: पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि मो. शोहराब अपने साथी सत्य प्रताप व राहुल निवासी हरिहर पुर थाना मुंशीगंज अमेठी के साथ रात में रोड किनारे खड़े ट्रकों, गाड़ियों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरी किये हुए डीजल को आरोपी सतीश कुमार, हरिओम की दुकान पर बेच देते हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 11 फरवरी को भीलवल के पास खड़े ट्रक से डीजल चोरी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। छह फरवरी को हुसैनाबाद पेट्रोल पम्प पर खड़े टैंकर से डीजल चोरी किया गया था। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


