Barabanki News: घरों के बाहर से वॉशिंग मशीन व कूलर ले उड़े चोर

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: बाराबंकी के बेगमगंज मोहल्ले में शनिवार रात चोरों ने दो घरों के बाहर रखा सामान चुरा लिया। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि आरोपी चोरी का सामान ठेले पर ले जा रहे थे। स्थानीय लोग पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की पहचान करने का आग्रह कर रहे हैं।

Barabanki News: घरों के बाहर से वॉशिंग मशीन व कूलर ले उड़े चोर

Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज सुन्नी कर्बला मोहल्ले में शनिवार देर रात चोरों ने दो घरों के बाहर रखा सामान पार कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन आरोपी फरार होने में सफल रहे। बेगमगंज सुन्नी कर्बला मोहल्ला निवासी इरफान अली के घर के बाहर रखी वॉशिंग मशीन चोरी हो गई। वहीं, कुछ ही दूरी पर रहने वाले फजलुर रहमान के घर के चबूतरे पर रखा कूलर भी चोर उठा ले गए। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति ठेले पर चोरी का सामान ले जाता दिखाई दे रहा है।

इससे पहले लंबे बालों वाला एक कम उम्र का युवक कैमरे से बचते हुए इलाके में आता नजर आता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों को सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन की पहले से जानकारी थी, इसलिए उन्होंने कैमरों की नजर से बचने की कोशिश की।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsBarabanki News: घरों के बाहर से वॉशिंग मशीन व कूलर ले उड़े चोर