मोबाइल दुकान और मंदिर से लाखों की चोरी
Barabanki News - बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने बंधौली चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान और पास के हनुमान मंदिर में चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए।

बाराबंकी, संवाददाता। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चोरों ने बंधौली चौराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान और पास के हनुमान मंदिर में चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए। फतेहपुर थाना क्षेत्र के उजरवारा गांव निवासी रामू वर्मा की बंधौली चौराहे पर लोहे की गुमटी में मोबाइल की दुकान है। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर रखे इनवर्टर बैटरी, मोबाइल का सामान, दो कीपैड मोबाइल, पुराने मोबाइल और प्रिंटर सहित अन्य सामान गायब कर दिया। चोरों ने दुकान के पास स्थित हनुमान मंदिर को भी निशाना बनाया। मंदिर से एम्पलीफायर मशीन, साउंड बॉक्स, बैटरी और दानपात्र में रखी नकदी भी चोरी कर ली।
घटना की जानकारी दुकान के पास होटल संचालक अशोक और मंदिर के पुजारी सर्वजीत द्वारा दी गई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


