Barabanki News: बाउंड्री फांदकर घुसे चोर, दुकान से मेंथा ऑयल व नकदी पार
Barabanki News: बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दमोदरपुर क्रॉसिंग स्थित एक दुकान से शनिवार की रात चोरों ने 58 किलो मेंथा ऑयल और 64 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दमोदरपुर क्रॉसिंग स्थित एक दुकान से शनिवार की रात चोरों ने 58 किलो मेंथा ऑयल और 64 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और दुकान की खिड़की तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी का पता चला। न्यू गायत्री पुरम, बाराबंकी निवासी अजय कुमार वर्मा की दमोदरपुर क्रॉसिंग पर पेस्टिसाइड और मेंथा ऑयल की खरीद-फरोख्त की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। शनिवार को जरूरी काम की वजह से दुकान नहीं खुली। रविवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो खिड़की की सरिया निकली पड़ी थी।
अंदर जाकर देखा तो गल्ले का ताला टूटा था और उसमें रखे 64 हजार रुपये तथा 58 किलो मेंथा ऑयल गायब था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


