Barabanki News: बेसमेंट में चल रहे होटलों पर नहीं पड़ी प्रशासन की नजर

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: देवाशरीफ, संवाददाता। पर्यटन स्थल देवा शरीफ में महान सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की

Barabanki News: बेसमेंट में चल रहे होटलों पर नहीं पड़ी प्रशासन की नजर

Barabanki News: देवाशरीफ, संवाददाता। पर्यटन स्थल देवा शरीफ में महान सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह है। यहां पर उर्स में हजारों की संख्या में आए जायरीनों को बेसमेंट में चल रहे होटलों में असुरक्षा के बीच भोजन करना पड़ रहा है। यहां न तो आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही आपातद्वार की व्यवस्था है। स्थानीय लोगों ने जायरीनों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 10 फिट गहराई में चल रहे होटल: उर्स में गैर जनपदों से हजारों की संख्या में जायरीन देवा शरीफ पहुंचे हैं। यहां पर चार से पांच दिन रुककर हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर जियारत करते हैं।

मजार मार्ग पर अतिक्रमण के साथ बेसमेंट में संचालित होटल व ढाबों में न तो आग बुझाने के लिए फायर सिलेंडर दिख रहे हैं और न ही पाइप लाइन की सुविधा। करीब आठ से दस फिट गहरे इन बेसमेंटों में अगर आग लग जाए तो अंदर मौजूद लोगों को बचना मुश्किल हो जाएगा। सबसे ज्यादा गंभीर समस्या दरगाह रोड पर महक टावर गेस्ट हाउस, मदीना पैलेस गेस्ट हाउस, ताज बाबा गेस्ट हाउस, वारसी पैलेस, रॉयल गेस्ट हाऊस बेसमेंट में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कमरे तक बना रखे हैं। वारसी और मदीना गेस्ट हाउस के बेसमेंट में होटल चलाए जा रहे हैं। इन सभी गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट व होटल के बेसमेंट में एक भी रोशनदान, इमरजेंसी दरवाजा, अग्नि सुरक्षा उपाय नहीं है। बेसमेंट में रसोईघर तक बना रखा है। जहां पर गैस की बड़ी बड़ी भट्ठियां हर समय धधकती हैं।देवा के मोहल्ला कचेराहन में बेसमेंट में कोचिंग और लाइब्रेरी चलाई जा रही है। मामापुर स्थित नहर पुल और सीएचसी के चंद कदमो की दूरी पर बेसमेंट में अस्पताल और नर्सिंग होम चलाए जा रहे हैं। खेवली, माती, बिशुनपुर में भी बेसमेंट में नर्सिंग होम चल रहे है। लखनऊ में हुए अग्निकांड के कुछ दिन बाद तक ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट दिखे। अब अभियान ठण्डे बस्ते में चला गया। एफएसओ ने बताया कि देवा कस्बे में बेसमेंट में चल रहे सभी तरह के प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा नियमों की जांच की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।