Barabanki News: उम्रदराज से शादी तय होने पर मुखर हुई किशोरी, भाई पर दर्ज कराया मुकदमा
Barabanki News: सUBEहा। उम्र दराज से शादी तय होने पर भड़की किशोरी ने थाने जाकर भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नाबालिग ने भाई पर जबर्दस्ती शादी करने और मारपीट का आरोप लगाया। किशोरी ने पुलिस से जान माल की सुरक्षा और बाल संरक्षण केंद्र भेजने की मांग की। पुलिस ने संजय और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Barabanki News: सुबेहा। उम्र दराज से शादी तय होने पर भड़की किशोरी। थाने पहंुचकर भाई के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। नाबालिग किशोरी ने भाई पर उम्रदराज से जबर्दस्ती शादी करने के लिए दबाव बनाने व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर कहा है कि मुझे बाल संरक्षण केंद्र भिजवा दीजिए नहीं तो हमारी हत्या हो जाएगी। किशोरी की तहरीर पर पुलिस उसके भाई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी शिव बालक यादव की 16 वर्षीय पुत्री ने सुबेहा पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा और संरक्षण की मांग की है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कि हमारे भाई संजय हमारी उम्र से दुगने यानी 35 वर्ष से ज्यादा उम्र के एक लड़के से शादी कराना चाहते हैं। हमारी उम्र से ज्यादा उम्र के युवक से शादी करने का जब विरोध किया तो भाई ने मुझे लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। अब हमारी हत्या का प्लान बनाया जा रहा है। किशोरी अपने एक सहयोगी के साथ थाने पहुंची थी। पुलिस से पूरी बात बताने के बाद जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही परिजनों से छुटकारा पाने के लिये बाल संरक्षण केंद्र मे भिजवाने की फरियाद की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने संजय यादव व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है。
इस संबंध में सुबेहा थानाध्यक्ष बेचू सिंह यादव ने बताया कि लड़की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह शादी नहीं करना चाहती है। बाल संरक्ष्ण गृह जाना चाहती है।

