किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण, केस दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी। थाना देवा क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रह रही एक किशोरी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण, केस दर्ज

किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण, केस दर्ज

बाराबंकी। थाना देवा क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रह रही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक अपहरण कर ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने देवा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री छुट्टियों में अपने मामा के घर में आई थी। आरोप है कि 17 मई की रात करीब आठ बजे गांव का ही युवक शिवा पुत्र रामेश्वर अपने साथियों के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

मामले में पुलिस ने आरोपी शिवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।