महाविद्यालय के प्रबंधक को ब्लैकमेल कर ठगे साढ़े 14 लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी में एक महाविद्यालय के प्रबंधक को एक शिक्षिका और उसके साथी ने ब्लैकमेल कर 14 लाख 39 हजार 200 रुपये हड़प लिए। प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शिक्षिका ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

महाविद्यालय के प्रबंधक को ब्लैकमेल कर ठगे साढ़े 14 लाख

बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय के प्रबंधक को ब्लैकमेल कर महाविद्यालय की एक शिक्षिका ने अपने साथी के साथ मिल कर करीब साढ़े 14 लाख रुपये हड़प लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम शेषपुर दामोदर निवासी आलोक पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक महाविद्यालय में प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महाविद्यालय की एक महिला अध्यापक व उसके साथी पर ब्लैकमेल किये जाने का आरोप लगाया है। बताया कि महिला अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 14 लाख 39 हजार 200 रुपये वसूल लिये हैं।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में फिर दो लाख रुपये की मांग की, जिसमें से डर के कारण पीड़ित ने 10 हजार रुपये नकद दे दिए। इसके बावजूद बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।