Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsSuspicious Death of Young Bride Father Accuses Husband of Murder in Tikaitnagar
 संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

संक्षेप: Barabanki News - टिकैतनगर के दुलहादेपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका का पति बार-बार मौत के कारण बदल रहा है।

Sun, 2 Nov 2025 06:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

टिकैतनगर। थाना क्षेत्र के लतपुरवा मजरे दुलहादेपुर गांव में शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम लतपुरवा मजरे दुल्हादेपुर निवासिनी शैल कुमारी (22) पत्नी हरिश्याम की शनिवार देर शाम अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का अभी दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। घटना की जानकारी देर रात विवाहिता के पिता कुंतलाल निवासी कुम्हारनपुरवा थाना रामनगर को फोन पर दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह गैर प्रांत में थे। पुत्री की मौत की सूचना पर वह रविवार को बेटी की ससुराल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। गांव के लोगों ने कुंतलाल को शैल कुमारी (22) व इनके पति हरिश्याम के बीच विवाद की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन विवाहिता की मौत के प्रारंभिक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की पूछताछ में भी मृतका का पति विवाहिता की मौत का कारण बार बार बदलता रहा। मृतका के पिता ने दामाद के द्वारा बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर जगदीश शुक्ल ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति को हिरासत में लेते हुए उसके विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।