Suicides Shock Barabanki Married Woman and Man Found Dead अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की, Barabanki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsSuicides Shock Barabanki Married Woman and Man Found Dead

अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

Barabanki News - बाराबंकी में एक विवाहिता और युवक ने खुदकुशी कर ली। महिला का शव घर में लटका मिला, जबकि युवक का शव आम के पेड़ पर मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकीSun, 29 Dec 2024 06:36 PM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

बाराबंकी। देवा व सफदरगंज थाना क्षेत्रों में एक विवाहिता व एक युवक ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। युवक लखनऊ का निवासी था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। घर में लटका मिला शव: देवा थाना के पीड़ गांव निवासी मुकेश कनौजिया की 26 वर्षीय पत्नी सुदामा का शव शनिवार की दोपहर घर में दुपट्टे से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव को फंदे से लटका देखा तो हतप्रभ रह गए। घर में मची चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। महिला द्वारा खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पेड़ पर रस्सी से लटका था शव: सफदरगंज संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र में दादरा गांव में पास रविवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ एक शव देखा। सूचना फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड व अन्य अभिलेखों से उसकी पहचान वेद प्रकाश तिवारी (42) पुत्र राज नारायण तिवारी निवासी भगवन्त नगर नील मत्था थाना कैंट लखनऊ के रूप में हुई। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक कम्प्यूटर मैकेनिक था। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि परिजनों के मुताबिक मृतक धार्मिक प्रवृत्ति का था। वह अकसर अयोध्या दर्शन के लिए जाता था। उधर, इस घटना को लेकर ग्रामीण स्तब्ध थे। सभी का कहना था कि लखनऊ में रहने वाला अधेड़ बाराबंकी में आकर क्यों आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट के विषय में जानकारी देने से इनकार कर दिया है। परिजन भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।