पंचायत भवन पर सचिव को उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश

Apr 05, 2026 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - जैदपुर में ग्राम पंचायत भवनों में सचिव और पंचायत सहायक की अनुपस्थिति पर अधिकारियों ने सख्ती बरती है। सभी सचिवों को पंचायत भवन में उपस्थित रहकर पंचायत सहायक की रोजाना हाजिरी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आवास, पेंशन और अन्य कार्यों के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पंचायत भवन पर सचिव को उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश

जैदपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवनों में सचिव व पंचायत सहायक के न मिलने पर अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है। सभी सचिव को रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में बैठकर पंचायत सहायक की रोजाना हाजिरी दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सचिव के न मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। ग्राम पंचायत बरेहठा, कोला, टेसवा सलेम चक, पनिहल, मचौची, बरायन सहित कई पंचायत भवनों में रोस्टर होने के बाजवूद सचिव के न बैठने के कारण आवास, पेशन, शौचालय सहित अन्य कार्यो के लिए ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ता था।

इतना ही नहीं अधिकांश पंचायत भवन पर पंचायत सहायक भी समय पर नहीं पहुचते हैं। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के फरियादियों को काफी दिक्कतें होती हैं।सभी सचिव रोस्टर के अनुसार पंचायत भवनों में बैठकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करें। सभी सचिव पंचायत सहायक की उपस्थिति दर्ज कराए। जो भी पंचायत सहायक कार्यो में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।- प्रीती वर्मा, बीडीओ हरख।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।