Barabanki News: घर पर गिरा बरगद का पेड़, दो लोग घायल

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: दरियाबाद के दनापुर क्यामपुर गांव में रविवार को बारिश के दौरान अचानक बरगद का पेड़ अशोक और दिनेश के घर पर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हुए और अस्पताल में उनका उपचार किया गया। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी है और पीड़ित परिवार सहायता की मांग कर रहा है।

Barabanki News: घर पर गिरा बरगद का पेड़, दो लोग घायल

Barabanki News: दरियाबाद। दनापुर क्यामपुर गांव में रविवार को बारिश के दौरान बरगद का पेड़ अचानक अशोक कुमार और दिनेश कुमार के घर पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से टीनशेड टूट गया, बरामदे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में अशोक और दिनेश घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया। अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। अचानक बरगद का पेड़ गिरने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बच्चे और पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व टीम को दी है। पीड़ित परिवार ने क्षति का आकलन कर सहायता दिलाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबाराबंकीBarabanki News: घर पर गिरा बरगद का पेड़, दो लोग घायल