Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsStakeholder Meeting Addresses Child Marriage Labor Trafficking and Exploitation Issues
बाल संरक्षण पर संयुक्त बैठक, सभी विभाग एकजुट होकर करेंगे कार्रवाई

बाल संरक्षण पर संयुक्त बैठक, सभी विभाग एकजुट होकर करेंगे कार्रवाई

संक्षेप:

Barabanki News - बाराबंकी में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल यौन शोषण पर एक बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों और संगठनों ने भाग लिया। बैठक में 100 दिवसीय विशेष अभियान पर चर्चा की गई और बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

Mon, 1 Dec 2025 11:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

बाराबंकी। संवाद सामाजिक संस्थान और एक्सेस टू जस्टिस के सहयोग से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दों पर एक संयुक्त स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, मीडिया और विधि विशेषज्ञों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में केंद्र सरकार के 100 दिवसीय विशेष अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई और इसे स्थानीय स्तर पर जन आंदोलन के रूप में मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने कहा कि नियमित स्कूल उपस्थिति बाल श्रम को रोकने की कुंजी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्याम त्रिपाठी ने बाल विवाह रोकथाम में पंचायतों की अहम भूमिका पर जोर दिया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित ने पेंसिल पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के संदीप पांडेय ने मानव तस्करी रोकने में सामुदायिक सतर्कता को जरूरी बताया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभागों के बीच नियमित समन्वय और त्वरित संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सुरक्षित और बाल-अनुकूल समाज निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती नंदिता सिंह सहित सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।