
देश के संविधान को बदलना चाहती है भाजपा: गौरव रावत
Barabanki News - बाराबंकी के जैदपुर सीट से सपा विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा सरकार भारत के संविधान को बदलना चाहती है। उन्होंने संविधान दिवस पर डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सहयोग का आह्वान किया।
बाराबंकी। जैदपुर सीट से सपा विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा सरकार भारत के संविधान को पूरी तरह से बदलना चाहती है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है और यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित करता है। विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत विकास खंड सिद्धौर के ग्राम देवकली में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रावत ने कहा कि भारतीय संविधान में नागरिकों को छह मौलिक अधिकार दिए गए हैं। समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, और संवैधानिक उपचारों का अधिकार।
लेकिन वर्तमान सरकार लोगों के अधिकारों को पूरी तरह से छीनना चाहती है। संविधान बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ रही है। आप सभी लोग इस लड़ाई में समाजवादी पार्टी का सहयोग करें। संविधान दिवस के अवसर पर एक सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन आयोजक मंडल द्वारा किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मो. उबेद शानू, जितेंद्र वर्मा, दीप राज रावत, काशीराम रावत, राघवेन्द्र रावत, कुलदीप गौतम, हजारी रावत, रिजवान संजय, पिंटू वर्मा, मुन्ना वर्मा, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




