आंधी में उड़ी कटी गेहूं की फसल, बिजली आपूर्ति भी रही ध्वस्त
Barabanki News - बाराबंकी में मौसम अचानक बदला, तेज आंधी और बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ। कटी फसल खेतों में भीग गई और उड़ गई। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। किसानों को फसल सुखाने के लिए फिर से प्रयास करने होंगे। आम की फसल पर भी असर देखने को मिल रहा है।

बाराबंकी। मौसम सुधरा तो किसानों ने गेहूं की फसल काट कर खेत में डाल दी थी। उठान करने से पहले शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश से फसल को भिगोया ही नहीं कटी फसल को उड़ा कर बिखेर दिया। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उधर तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विद्युत तार टूट कर गिर गए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ध्वस्त रही। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अचानक बदला था मौसम का मिजाज: मौसम विभाग लखनऊ के पूर्वांनुमान के अनुसार शनिवार की शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया।
देखते ही देखते काली बादल घिर आए। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तहसील हैदरगढ़ में सबसे अधिक बारिश के साथ ओले भी गिरे।बारिश के कारण शहर व गांव में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहीं। हालांकि विभाग का दावा है कि कुछ घंटों में बिजली आपूर्ति में सुधार कर लिया गया था।खेतों में कटी फसल भी उड़ गई: सैदनपुर संवाद के अनुसारपिछले कई दिनों से किसान गेहूं की फसल कटाई और मड़ा़ई का कार्य कर रहे थे। शनिवार की रात तेज हवाओं के बीच हुई बूंदाबांदी के चलते खेतों में पड़ी फसल जहां भीग गई वहीं काफी फसल उड़ करके दूसरे खेतों में जा गिरी। जिन किसानों ने मड़ाई के लिए कटी फसल को एकत्रित करके ढेर कर रखा था बूंदाबांदी की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें फिर से खेत में फसल को फैला कर सुखाना पडेग़ा। उधर आम की बागों में बौर झड़ने की वजह से उत्पादन पर भी काफी असर पड़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। किसान राजेश कुमार, राममिलन वर्मा, शिव शंकर, शिवमंगल, सुनीता देवी ने बताया कि कई दिनों से गेहूं की फसल कटाई का कार्य चल रहा था। बारिश ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दिया अब फसल को फिर से सुखाना पड़ेगा तब मड़ाई का कार्य शुरू किया जाएगा। किसान इंद्र कुमार बताते हैं कि तेज हवा और बरसात से आम की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।निन्दूरा संवाद के अनुसार शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई बरसात से खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रात के समय हुई बारिश से कई किसानों को अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित करने का कोई उपाय नहीं मिला और खेतों में कटी फसल गेहूं की भीग गई है। अब सूखने का चार दिन इंतजार करना पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


