तहसील परिसर में पेयजल के लिए लगी टोटियां टूटीं

Apr 06, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - बाराबंकी के तहसील नवाबगंज में गर्मी के मौसम में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। यहां आने वाले लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कई पानी की टोटियां टूटी हुई हैं और वाटर कूलर में पानी की कमी है। लोग टूटी टोटियों को जल्दी ठीक करने और बिजली के लटकते तारों को सुरक्षित कराने की मांग कर रहे हैं।

तहसील परिसर में पेयजल के लिए लगी टोटियां टूटीं

बाराबंकी। गर्मी का मौसम आते ही तहसील नवाबगंज परिसर में पेयजल की समस्या गंभीर रूप लेने लगी है। यहां आने वाले फरियादियों, वकीलों और कर्मचारियों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में कैंटीन के पास लगी कई पानी की टोटियां टूटी पड़ी हैं। खेतौनी कार्यालय के पास लगे वाटर कूलर के पानी की एक टोटी कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। जिससे न तो पर्याप्त पानी मिल पा रहा है और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक रह पा रही है। हालत यह है कि दूर-दराज से अपने कार्यों के लिए तहसील पहुंचने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही यह समस्या और भी विकराल होती जा रही है। तहसीलदार कार्यालय के पास लगे वाटर कूलर के निकट बिजली के बाक्स से लटकते तार लोगों के लिए खतरे का कारण बने हुए हैं। खुले लटकते तारों से हादसे होने का खतरा बना रहता है, भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मुसीबत साबित हो सकते हैं। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द टूटी टोटियों को ठीक कराने और बिजली के तारों को सुरक्षित कराने की मांग की है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।