Barabanki News: पौधों की बारात ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: बाराबंकी में यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ, जिसमें सभी बच्चों को विद्यालय तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अभिभावकों से नियमितता और शत-प्रतिशत नामांकन की अपील की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधों की बारात ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभिभावकों से बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए छात्र छात्राओं द्वारा 'पौधों की बारात' भी निकाली गई, जिसने लोगों का पर्यावरण संरक्षण व पौधरोपण के प्रति ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम

के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शरद अवस्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कमलेश सिंह, तहसीलदार विपुल सिंह, शिक्षक सुधाकर दीक्षित, कुलदीप सिंह, सुनील वर्मा, राहुल यादव, मंडल अध्यक्ष विनय मिश्रा, रवि शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के दौरान शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने का संदेश दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।