Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki NewsSarayu River Bridge Repair Issues Traffic Disruption Due to Joint Failures
फिर उखड़ा सरयू नदी का ज्वाइंटर, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

फिर उखड़ा सरयू नदी का ज्वाइंटर, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार

संक्षेप:

Barabanki News - रामनगर के सरयू नदी पर बने 44 साल पुराने पुल के ज्वाइंटर फिर उखड़ रहे हैं। बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस पुल की मरम्मत उचित तरीके से नहीं की गई, जिससे यातायात में दिक्कतें आ रही हैं। भारी वाहनों के गुजरने से ज्वाइंट्स में तेज आवाज होती है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।

Dec 05, 2025 02:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

रामनगर। सरयू नदी पर बने पुल के ज्वाइंटर फिर उखड़ रहे हैं। 44 साल पुराने इस पुल की मरम्मत पर विशेष ध्यान न दिए जाने से हर दूसरे तीसरे माह ज्वाइंटर खुल कर यातायात व्यवस्था प्रभावित करते हैं। बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू नदी पर बना संजय सेतु काफी पुराना है। जिससे आए दिन उसके ज्वाइंटर उखड़ जाते हैं। इन्हें अस्थाई रूप से बनाया जाता है मगर दो महीने में ही फिर समस्या बन जाती है। इन्हें सही करते समय लंबे जाम से यात्रियों को दो चार होना पड़ता है। एक बार फिर पुल के ज्वाइंटर खुलने से यातायात की दिक्कतें होनी लगी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो महीने पहले हुई मरम्मत के बावजूद पुल की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। पुल की सड़क में भी कई जगह दरारें पड़ गई हैं और पूरे पुल पर लगभग पांच जॉइंटर खुल चुके हैं और एक जॉइंट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई स्थानों पर नट-बोल्ट और रेलिंगें भी टूटी हैं। भारी वाहनों के गुजरने पर इन ज्वाइंटरों से तेज आवाज आती है और रेलिंग हिलने लगती है, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। राजेश शुक्ला, राम सजीवन व विनोद ने बताया कि हाल ही में की गई मरम्मत केवल औपचारिकता मात्र थी। अब पुल के बगल नया पुल बनाया जाए नहीं तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित कई जिलों को यात्री जाते हैं। यह नेपाल जाने का भी मार्ग है। रोजाना हजारों वाहन इस पुल से गुजरते हैं जिससे इस पुल की उपयोगिता समझी जा सकती है। सरकार ने नया सेतु बनाने के लिए करोड़ों रुपए जारी किए हैं, लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।