तहसील का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे मजदूर
Feb 09, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Barabanki News - हैदरगढ़ के तीन मंजिला तहसील कार्यालय की नीचे की मंजिल में मरम्मत करते समय छज्जा अचानक गिर गया। गुमांवा गांव के राजाराम को मामूली चोट आई, जबकि अन्य मजदूर सुरक्षित रहे। छज्जे की मरम्मत के कारण काम रुका हुआ है।

हैदरगढ़। तीन मंजिला तहसील कार्यालय भवन में नीचे की मंजिल में रेलिंग की मरम्मत करते सोमवार की शाम अचानक छज्जा गिर गया। इस पर चढ़कर काम कर रहा गुमांवा गांव का राजाराम भी नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि मिस्त्री के पैर में मामूली चोट आई। वहीं घटना के दौरान मजदूर छज्जे से दूर खड़े होने के कारण बच गए। तहसील कार्यालय भवन में कई प्लास्टर उखड़ जाने से मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। लेकिन इस घटना के बाद मजदूरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



