Barabanki News: मोबाइल दुकान में सेंध, 62 हजार नकदी व 20 मोबाइल चोरी

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

Barabanki News: हैदरगढ़ के बछरांवा तिराहे पर एक मोबाइल दुकान में चोरों ने रात को नकब लगाकर 62,000 रुपये नकद और 19 कीपैड मोबाइल फोन चुरा लिए। कुल चोरी का मूल्य लगभग 1.32 लाख रुपये है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Barabanki News: मोबाइल दुकान में सेंध, 62 हजार नकदी व 20 मोबाइल चोरी

Barabanki News: हैदरगढ़। थाना व कस्बा हैदरगढ़ के बछरांवा तिराहे पर स्थित एक मोबाइल दुकान में शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगाकर करीब एक लाख 32 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन पार कर दिए। घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। हैदरगढ़ कस्बा के मोहल्ला घोसियाना वार्ड निवासी तौकीर अहमद की शीबा मोबाइल शॉप में शुक्रवार की रात बदमाश पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोर दुकान के काउंटर में रखे 62 हजार रुपये नकद, 19 नए कीपैड मोबाइल फोन और एक एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

शनिवार सुबह जब तौकीर दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीछे की दीवार टूटी देखकर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।