फ्लिप कार्ट के डिलीवरी कार्यालय का ताला तोड़ कर चार लाख की चोरी

Feb 09, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - हैदरगढ़ के फ्लिप कार्ट डिलीवरी ऑफिस में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 3.60 लाख रुपये और अन्य सामान चुरा लिया। सोमवार सुबह कार्यालय के लीडर ने चोरी की जानकारी दी। चोरों ने ऑफिस के 14 कैमरों और दो डीवीआर को भी उखाड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फ्लिप कार्ट के डिलीवरी कार्यालय का ताला तोड़ कर चार लाख की चोरी

हैदरगढ़। कस्बा में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित फ्लिप कार्ट डिलीवरी आफिस का ताला रविवार की रात चोरों ने तोड़ दिया। कार्यालय में रखी करीब साढ़े तीन लाख रुपये नगदी, डीवीआर सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। सुबह टूटा मिला शटर का ताला: फ्लिप कार्ड के लोड शेयर नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड का डिलीवरी आफिस के टीम लीडर मनोज कुमार पाल सोमवार की सुबह कार्यालय खोलने आए तो शटर का ताला टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने शाखा के मैनेजर सुमित कुमार साहू एवं पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के साथ अंदर जाकर देखा तो लाकर का ताला टूटा हुआ मिला। डिलीवरी के लिए रखे कुछ पैकेट भी गायब मिले। मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि लाकर में रखा तीन लाख साठ हजार रुपए चोरी हुआ। मेज के लाकर को तोड़कर बदमाश एक हजार से अधिक के सिक्के उठा ले गए। डीवीआर उखाड़ ले गए बदमाश: मैनेजर ने बताया कि आफिस के अंदर एवं करीब 14 कैमरे व दो डीवीआर लगे थे। बदमाश दोनों डीवीआर उखाड़ ले गए हैं। हेड आफिस का सुरक्षित कैमरा खोलेगा राज: बदमाश के डीवीआर उखाड़ ले जाने से 14 कैमरों की रिकार्डिंग उनके साथ चली गई। डिलीवरी कंपनी कंपनी के लखनऊ हेड आफिस से संचालित होने वाले इस कार्यालय में लगा एक कैमरा पूरी तरह सुरक्षित है। इस कैमरे से होने वाली रिकार्डिंग कंपनी के हेड आफिस में सुरक्षित बताई जा रही है। पुलिस इसी कैमरे से बदमाशों का पता लगाएगी।कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।