सीएचसी जाने वाला मार्ग जर्जर

Newswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share

Barabanki News - रामनगर सीएचसी तक पहुँचने वाला मार्ग बदहाल है। मरीजों और एम्बुलेंस चालकों को उखड़ी इंटरलॉकिंग के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को झटकों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मार्ग की जल्द मरम्मत की मांग की गई है।

सीएचसी जाने वाला मार्ग जर्जर

रामनगर, संवाददाता। सरकार द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक सुगम और आसान पहुंच सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, लेकिन रामनगर सीएचसी तक पहुंचने वाला मार्ग आज भी बदहाल स्थिति में है। अस्पताल पहुंचने के दौरान मरीजों और एम्बुलेंस चालकों को तीन स्थानों पर उखड़ी इंटरलॉकिंग के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएचसी तक जाने वाले रास्ते में कई जगह इंटरलॉकिंग उखड़ चुकी है जिससे एम्बुलेंस सहित अन्य वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। इससे मरीजों, खासकर गंभीर हालत वाले लोगों और गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। कई बार एम्बुलेंस में ले जाई जा रही गर्भवती महिलाओं को झटकों के कारण असहनीय परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल अधीक्षक द्वारा इस मार्ग की मरम्मत कराने के लिए कई बार संबंधित विभागों को पत्र भेजे जाने की बात भी सामने आई है, लेकिन अब तक सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग ही खराब रहेगा तो मरीजों को राहत कैसे मिलेगी। लोगों ने प्रशासन से जल्द मार्ग की मरम्मत कराकर मरीजों को राहत दिलाने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।